द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची और झारखंड के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकासन पहुंचाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले, ताकि वे इस आर्थिक संकट से बाहर निकल सकें। सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद करेगी। लगातार हो रही बारिश औ ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं, सरसों, सब्जियों समेत कई फसलें बर्बाद हो गयी हैं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने अंचल कार्यालयों में जाकर फसल नुकसान की जानकारी दर्ज कराएं। इससे उन्हें जल्द ही राहत राशि दी जा सकेगी। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ते पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।