logo

रांची : ऑटो ने मारी टक्कर तो महिला पुलिसकर्मी को आया गुस्सा, चालक की जमकर कर दी पिटाई

l_p.jpg

रांची:

 

रांची के हिनू चौक के पास एक महिला पुलिसकर्मी को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी। सड़क पर गिरने से महिला पुलिसकर्मी का गुस्सा ऑटो चालक पर फूट पड़ा। महिला पुलिसकर्मी ने चालक को ऑटो से खींच कर ज़मीन पर गिरा दिया और जमकर पिटाई कर दी।

 


 
ऑटो चालक की जमकर पिटाई

महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से हिनू की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गई। सड़क पर ही ऑटो चालक को रोक कर पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं! ऑटो चालक को ऑटो से खींच कर ज़मीन पर भी पटक दिया और उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी  गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर ऑटो चालक को महिला पुलिसकर्मी के चंगुल से छुड़ाया।

महिला पुलिसकर्मी का आरोप

महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे मे ऑटो चला रहा था। उन्होंने बताया कि मुझसे पहले और भी लोगों को धक्का दिया है। महिला पुलिसकर्मी की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पहुंची और चालक के साथ ऑटो को जब्त कर लिया। फिलहाल, ऑटो चालक का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।