logo

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने उच्च न्यायालय से तालाब को बचाने की लगाई गुहार

MANAW1.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने 25 मई गुरुवार को झील के मुख्य घाट के पास मानव श्रृंखला बनाकर उच्च न्यायालय से तालाब को बचाने का गुहार लगाई। इस दौरान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि रांची झील में सेवा सदन के पास स्थित नाले के गंदे पानी झील में प्रवेश होने के कारण पानी दूषित हो गया है और बदबू देने लगा है। इसके कारण मच्छर फैल गए हैं। साथ ही महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, समिति ने राज्य सरकार एंव नगर निगम प्रशासन से रांची झील को अविलंब साफ-सफाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई करने की बात कही। ताकि, रांची झील को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

28 मई को जन जागरण अभियान

इस दौरान मिश्रा ने बताया कि रांची झील को बचाने के लिए 28 मई सुबह 7: 00 से 9:00 बजे तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। वहीं, उन्होंने रांची झील में नाले के गंदे पानी के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इस कार्यक्रम में उपेन्द्र रजक , दीपू गाड़ी , रमेश केडिया , लंकेश सिंह , प्रकाश पाल , रंजीत चौरसिया , इंदर सिंह , राहुल सिन्हा चंकी , अनिल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT