logo

रांची–लोहरदगा रेल रूट फिर पटरी पर, तीन महीने बाद शुरू हुआ सामान्य परिचालन 

DRM.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

तीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का निर्बाध परिचालन आज से शुरू हो गया। अब राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग लोहरदगा होकर चलेंगी। रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड में कोयल नदी पर पीलर संख्या 115 की मरम्मत कर ली गई है। आज रांची रेल डिवीजन के डीआरएम करुणा निधि सिंह ने रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ कोयल रेलवे ब्रिज की मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के सभी पहलुओं को बारीकी से खुद देखा और मौके पर मौजूद इंजीनियरों से बात की। इसके पहले इस पुल पर से टावर कार और मल्टी इंजन का सफल ट्रायल किया गया।

पुल में आए टिल्ट की वजह से जनवरी के पहले हफ्ते से ही लोहरदगा से इरगांव हाल्ट और टोरी से लोहरदगा तक शटल ट्रेनें चलायी जा रही थीं। रेलवे को लोहरदगा के रेलयात्रियों को इरगांव हाल्ट तक पहुंचाने के लिए बस मुहैया कराना पड़ा था। जो एक्सप्रेस ट्रेनें पहले रांची-टाटी, सिलवाई, मेसरा, बरकाकाना, टोरी मार्ग से चलाई जा रही थीं। वह अब 28 मार्च से अपने सामान्य रांची-लोहरदगा-टोरी मार्ग से चल रही हैं। वहीं डीआरएम ने कहा कि रेलवे की पूरी टीम ने पुल में आई तकनीकी समस्या को दूर करने में दिन-रात एक करके मेहनत की है। अब इस रूट से सामान्य रूप से रेल गाड़ियां चलेंगी। बरसात के पहले तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा। मगर फिलहाल पुल को पूरी तरह से आवागमन के लिए सुरक्षित बना लिया गया है।

Tags - ranchi lohardaga tori rail route train services resumed jharkhand koyel river railway bridge repair pillar 115 repair railway ranchi railway division news drm karuna nidhi singh inspection indian railways bridge maintenance express trains normal ro