logo

रांची लोकसभा : स्क्रूटनी के बाद 27 प्रत्य़ाशी मैदान में, छठे चरण में कुल 22 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

ranchi1.jpeg

रांची
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द हो गया है। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 6 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। यहां से अब 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी 6 लोगों का पर्चा रद्द हुआ है। यहां अब 26 उम्मीदवार बचे हैं। सबसे अधिक 7 उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ है। यहां अब कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

धनबाद से तीन पर्चे रद्द 

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 3 का पर्चा रद्द हुआ है। अब यहां कुल 25 उम्मीदवार बचे हैं। इस चरण में नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मई है। सांतवें चरण के चुनाव में नामांकन के पहले दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल किया गया है।

इतनी राशि जब्त की गयी 

गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। जबकि, दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहले दिन एक भी नामांकन नहीं किया गया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा एक अरब से ऊपर जाकर 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हो गया है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Electionranchi loksabhasixth phasejharkhand news