logo

रांची लोकसभा : टाना भगतों ने तुरही और शंख फूंक कर किया यशस्विनी सहाय का स्वागत 

yashashwini.jpeg

रांची

टाना भगतों ने यशस्विनी सहाय का स्वागत तुरही और शंख फूंक कर किया। बता दें कि आज यशस्विनी ने कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान वे बड़कागांव पहुंची। यहां सिदरौल में उनका स्वागत टाना भगतों ने तुरही और शंख बजा कर किया। यशस्विनी ने बुढ़मू और खेलारी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने मुहल्लों और बाजारों में जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

सुबोधकांत सहाय भी दिखे मौके पर 

मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और सुरेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर यशस्विनी सहाय का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के तहत यशस्विनी ने ठाकुरगांव बैंक मोड़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। सिदरौल टाना भगत स्कूल के पास आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके बाद वे बुढमू चौक में कार्यालय का उद्घाटन किया। यहां से सहाय चकमे चौक पहुंचीं, जहां कांग्रेस के कार्यकताओं ने उनका अभिनंदन किया। 

इन स्थानों का भ्रमण किया 

जनसंपर्क अभियान के तहत वे उमेडंडा चौक, सारले महुआ खुटा, ग्राम सुमो, बमने,  राय चौक, निर्मल महतो चौक, जतरा टांड़, चुरी होचर, महुआखोरा अखरा में लोगों से मिलीं। स्थानीय पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। फिर जी टाईप, बाजार टांड़, लपरा, नवाडीह मंदिर, धमदमिया,  महावीर चौक, करकट्टा, बड़की टांड़, जेहली टांड़, मोहन नगर, डकरा मार्केट, चुरी केनरा बैंक, राय का दौरा किया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Yashaswini Sahaycongressloksabha electionJharkhand News