logo

Ranchi : देश भक्ति के रंग में रंगा रांची का बाजार, हर तरफ हर्ष और उल्लास

hy.jpg

रांचीः 
देश-भक्ति के रंग में रांची का बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार है।रांची की दुकानें तिरंगे झंडे और अन्य सामग्री से भरी पड़ी हैं। लोग हर्षोल्लास के साथ सामान खरीद रहे हैं। 15 अगस्त सोमवार को ही है इसलिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में तिरंगे के कई अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ झंडा ही नहीं बल्कि तिरंगा परिधान, तिरंगा, टोपी, पगड़ी, झूमर, तोरण पतंग, छाते, गुब्बारे भी तिरंगे की रंग के मिल रहे हैं। दिवस को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। बता दें कि इस बार हम स्वतंत्रता दिवस  75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 


कई जगह लगी हैं दुकानें 
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने में रांची का बाजार पूरी तरह अपना योगदान दे रहा है। कई जगहों में आपको तिरंगा के बाजार दिख जाएंगे। वहीं अल्बर्ट एक्का चौक, अपर बाजार, चर्च रोड, कांटा टोली आदि जगहों में खास तरह से दुकानें हैं।

 
हर सामान तिरंगे के रंग में 
स्वतंत्रता दिवस पर सर पर तिरंगी की पगड़ी और हाथ में तिरंगा हो तो देशभक्ति का जज्बा और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि बाजार में इन दिनों लगभग हर सामान तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। इस बार बारिश को देखते हुए प्लास्टिक में तिरंगे की टोपी मंगवाई गई है। साथ ही तिरंगे कलर में पगड़ी और मलिंगा टोपी हाफ टोपी से बाजार गुलजार है, जिसकी खूब पूछ-परख हो रही है।