logo

जयपाल सिंह स्टेडियम का मेयर रौशनी खलखो ने तोड़ा ताला, 3 घंटे बाद फिर बंद

जयपाल सिंह स्टेडियम का मेयर रौशनी खलखो ने तोड़ा ताला, 3 घंटे बाद फिर बंद

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

रांची की मेयर रौशनी खलखो सोमवार को जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचीं और 47 दिनों से बंद स्टेडियम का ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद मेयर दर्जनों लोगों के साथ स्टेडियम के अंदर गईं और मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान स्टेडियम में तैनात दारोगा ने मेयर से पूछा कि किस हैसियत से वह ताला खोल रही हैं। इस पर रौशनी खलखो ने दारोगा से पूछा कि क्या वह उन्हें पहचानते हैं। दारोगा ने पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेयर ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह रांची की मेयर हैं। इस पर दारोगा ने कहा कि आप ही लोग स्टेडियम के मालिक हैं, जाइए जो करना है करिए। घटना की जानकारी पुलिसकर्मी ने तत्काल वरीय अधिकारियों को दी।


डीसी बोले- कानूनी प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाई
हालांकि सुबह करीब 6 बजे खोला गया स्टेडियम का ताला करीब तीन घंटे बाद ही फिर बंद कर दिया गया। मामले को लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मेयर और उनके सहयोगियों ने स्टेडियम का ताला तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह स्टेडियम में पहले से निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में ताला तोड़कर स्टेडियम में प्रवेश करने के मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Ranchi Roshni Khalkho Jaipal Singh Stadium Ranchi News Manjunath Bhajantri