logo

Ranchi : हेमंत सरकार में अपराधियों को कानून का बिलकुल डर नहीं: सीपी सिंह

YXn_hQFb_400x400.jpg

रांची: 

गुरुवार को राजधानी रांची में गो'ली'बा'री हुई थी। रांची के मोरहाबादी मैदान के पास उपायुक्त और सिटी एसपी आवास के काफी नजदीक स्कूटी सवार अ'प'रा'धि'यों ने कार सवार तीन लोगों पर गो'ली चलाई जिसमें 1 व्यक्ति की मौ'त हो गई जबकि 2 अन्य लोग घा'य'ल हो गये। जहां गो'ली'बा'री हुई, वहीं पास ही राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आवास भी है। 

सीपी सिंह ने कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल
रांची से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सीपी सिंह ने घटना की निंदा की और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। सीपी सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि कल राजधानी रांची के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में दिनदहाड़े गो'ली'बा'री की घटना बताती है कि हेमंत सरकार में अब अपराधियों को कानून का डर बिलकुल नहीं रह गया है। उपायुक्त आवास केपास इस तरह की घटना और 1 व्यक्ति की मौ'त झारखंड की चौपट विधि-व्यवस्था की पोल खोलती है। 

मोरहाबादी मैदान के पास गैं'ग'वा'र की घटना
पुलिस की जांच में गैं'ग'वा'र की बात सामने आई है। घटना में मारा गया शख्स कु'ख्या'त अ'प'रा'धी कालू लामा ता। वो बीते 7 दिसंबर को ही जेल से बाहर आया था। गुरुवार को वो एदलहातू से अपने भाई और परिजनों के साथ लौट रहा था। इसी दौरान मोरहाबादी के पास अज्ञात स्कूटी सवार ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गो'लि'यां बरसा दीं।  घटना में कालू लामा का भाई भाईराजू लामा और दोस्त बब्बन विश्वकर्मा गं'भी'र रूप से घा'य'ल हैं। उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।