logo

प्राण प्रतिष्ठा पर रांची सांसद संजय सेठ ने किया नगर भ्रमण कहा, हम रामराज की ओर बढ़ रहे हैं

mp_seth.jpeg

रांची

अयोध्या (Ayodhya) में प्राण प्रतिष्ठा (consecration ceremony) के अवसर पर आज रांची सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने रांची का भ्रमण किया और कहा कि हम रामराज की ओर बढ़ रहे हैं। देश में रामराज का आगाज हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रांची सांसद सेठ ने एक विशेष वाहन सजाकर, रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद ने दर्जनों शोभा यात्राओं पर पुष्प बरसाए। दर्जनों मंदिरों में जाकर भगवान से आशीर्वाद लिया। आरती, हवन और पूजन में शामिल हुए। रांची शहर सहित नामकुम, टाटीसिलवे जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी सांसद ने भ्रमण किया। रामभक्तों को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी। 

कहा, पूरी दुनिया राममय 
भ्रमण के दौरान सेठ ने कहा कि आज के दिन पूरी दुनिया राममय है। आज हम रामनवमी और दीपावली एक साथ मना रहे हैं। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हुए हैं। यह दिन पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक और अद्भुत है। भूतों न भविष्यति, इस दिन जैसा दिन शायद नहीं आएगा। हर रामभक्त को इस दिन की प्रतीक्षा थी और भगवान राम की कृपा से सभी भक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई। 


पीएम मोदी को दिया श्रेय 

सांसद ने आगे कहा कि आज का दिन शब्दों में बोलने का दिन नहीं है, आज का दिन हमारी भावनाओं का दिन है। सभी रामभक्तों को अनंत शुभकामनाएं। सासंद सेठ ने कहा कि भगवान राम ने जिस राज्य की संकल्पना की थी, वह संकल्पना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हो रही है। हम राम राज्य की तरफ बढ़ रहे हैं। यह भगवान राम की कृपा से ही संभव हुआ है।