द फॉलोअप डेस्क
रांची से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 12366 रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के बजाय शाम 18:45 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह बदलाव केवल 23 मार्च 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन के लिए लागू किया गया है।

रेलवे के अनुसार लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन के संचालन में देरी हुई, जिसके चलते यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रस्थान समय को पुनर्निर्धारित किया गया है। इस बदलाव से यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन आने से पहले ट्रेन के नए समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
