logo

रांची में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, समाज से जिम्मेदारी निभाने की अपील 

shahid.jpg

रांची  
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी रांची के ऐतिहासिक धुर्वा गोलचक्कर में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव समारोह समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में पुष्प अर्पित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कलीम कुर्ला कबीर, स्व. नागेश्वर प्रसाद के पौत्र रवि दत्त, सौरभ कुमार, रामजीत महली और जगन्नाथपुर क्षेत्र के अनेक सेवायतों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

गुमनाम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद तेलंगा खड़िया, बाबू कुंवर सिंह, पांडेय गणपत राय और गुमनाम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। झारखंड के आस्था और गौरव का प्रतीक जगन्नाथ मंदिर के रात्रि प्रहरी स्व. बिरसा मुंडा की जघन्य हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। बिरसा मुंडा के हत्या की लापरवाही की जिम्मेदारी पूरे समाज को लेने और शोक संतप्त परिवार के प्रति ईश्वर से धैर्य और संयम की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में स्व बिरसा मुंडा के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Tags - martyrs tribute freedom fighters thakur vishwanath shahdeo tribute ceremony first sunday program