logo

रांची के पिस्का स्टेशन का नाम अमृत भारत योजना की लिस्ट में, जानिये क्या-क्या बदल जायेगा

PISKA.jpg

रांची 

रांची के पिस्का स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इससे पिस्का स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। योजना के तहत पिस्का स्टेशन में 12 मीटर की चौडाई वाला ओवर ब्रिज, आधुनिक डिजाईन की छत, लिफ्ट औऱ अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इसके साथ ही स्टेशन के बाहर पार्किंग और पार्क का निर्माण किया जायेगा। इस बाबत रांची सांसद संजय सेठ ने जानकारी दी है। सेठ ने कहा है कि पिस्का स्टेशन के उद्धार की जानकारी उनको दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार ने दी है। 

एलेप्पी एक्सप्रेस में बढ़ा सीटों का कोटा 
रांची औऱ चक्रधरपुर रेल मंडल की बैठक में सासंदों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किये गये स्टेशनों के बारे में बताया गया। कहा कि इसमें रांची के पिस्का स्टेशन को भी शामिल कर लिया गया है। सासंद सेठ ने इस बाबत आगे बताया कि धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस में रांची से आरक्षित सीटों का कोटा बढ़ाया गया है। रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। यात्रियों की ओऱ से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। थर्ड एसी के साथ ही स्लीपर श्रेणी में 16 सीटों का इजाफा किया गया है। 

रांची रेलवे स्टेशन में भी दिखेंगे बदलाव 
सांसद से मिली जानकारी अनुसार रांची रेलवे स्टेशन में भी जल्दी ही कई बड़े बदलाव दिखाई देंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के हवाले से सासंद सेठ ने बताया कि रांची स्टेशन के पुनर्विकास का काम 2025 तक चलेगा। विभिन्न चरणों में स्टेशन में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। वहीं, रेलवे की ओऱ से भागलपुर-पुनदाग लाइन में बनने वाले अंडरपास की भी जानकारी दी गयी है। इस योजना का ब्लू प्रिंट 2024-25 की योजना के तहत तैयार किया गया है। इसे रेलवे बोर्ड को भेजने की तैयारी की जा रही है।