logo

रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी :  शादी समारोह से युवक का अपहरण करनेवाले चार किडनैपर धराए

arrest1230.jpg

रांची
राजधानी रांची में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहन की शादी के दौरान ही उसके भाई का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांग ली गई। मामला 23 नवंबर की रात का है, जब आरा (बिहार) के रहने वाले शिवशंकर प्रसाद अपनी बेटी की शादी में शामिल होने रांची आए थे। रात करीब 2 बजे पिता के मोबाइल पर बेटे सुमित सोनी का कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि चार अपराधकर्मियों ने उसे उठा लिया है और 20 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने अपहृत सुमित सोनी को सकुशल बरामद कर लिया और चारों अपराधकर्मियों को डोभी, गया (बिहार) से गिरफ्तार कर रांची ले आई।


जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने कर्ज के रूप में दी गई रकम की वसूली के लिए यह प्लान बनाया था। वे आरा से सफेद रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार (BR01FA8738) में रांची पहुंचे थे और शादी समारोह में शामिल सुमित को मौका देखकर द पैलेस बैंक्वेट हॉल के पास से अगवा कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1.    नारायण कुमार, 24 वर्ष — आरा, भोजपुर (बिहार)
2.    सोनू कुमार विश्वकर्मा, 28 वर्ष — आरा, भोजपुर (बिहार)
3.    सुमित कुमार, 30 वर्ष — हाजीपुर, वैशाली (बिहार)
4.    हर्ष कुमार, 26 वर्ष — आरा, भोजपुर (बिहार)
बरामद सामग्री:
•    चार मोबाइल फोन
•    घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिज़ायर कार
छापामारी टीम: दलादली टीओपी और नगड़ी थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की, जिसमें सत्य प्रकाश उपाध्याय, देवानंद कुमार यादव, संदीप राज समेत तकनीकी शाखा, रांची की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई और अपहृत युवक को सुरक्षित घर लौटाया गया।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News