logo

रांची रेलवे स्टेशन के पास होगा अपना बेस किचेन, यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट भोजन 

वोेा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अब रांची स्टेशन के पास आइआरसीटीसी का अपना बेस किचेन होगा। इसके बनने से यात्रियों को ताजा व स्वादिष्ट भोजन मिल पाएगा। अब तक यह किचन किराए के भवन में चल रहा था। स्टेशन से थोड़ी दूरी पर बेस किचेन की तैयार है। राजधानी ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। लेकिन इस बार रांची रेल मंडल ने साउथ गेट यानी रांची रेलवे स्टेशन बेस के दूसरे गेट पर 2500 स्क्वायर नए फीट जमीन चिह्नित की गई है। पार्किंग स्थल के बगल में इसकी सुविधा होगी जल्द ही यहां आइआरसीटीसी का बेस किचन भी शुरू हो जाएगा। 


2500 स्क्वायर फीट जमीन पर बन रहा 
नए बेस किचेन में सभी मानकों का ख्याल भी रखा जाएगा। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन क पकाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। रांची रेल मंडल द्वारा आइआरसीटीसी को बेस किचन उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौरतलब है जनवरी 2019 में रांची रेल मंडल में बेस किचन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। रांची स्टेशन के निकट इंडियन आयल के सामने आइआरसीटीसी को 2500 स्क्वायर फीट जमीन मुहैया कराई गई। लेकिन समय पर नहीं बन सका। मार्च 2021 तक बेस किचन का लक्ष्य था। बार-बार निर्माण कार्य रुकने व काम की गति धीमी होने के कारण भवन के ढांचा के आसपास झाड़ियां उग आईं। 


ट्रेनों में लगी होती है पैंट्री कार 
कुछ ट्रेनों में पैंट्री कार होती है, वहीं कई ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होती है। पैंट्री कार में केवल भोजन को गर्म करने की सुविधा होती है। अब सारे रेलवे कोच आधुनिक एलएचबी में तब्दील हो गए हैं, इसलिए खाना गर्म करने के लिए इन कोच में सिर्फ इंडक्शन प्लेट लगे होते हैं। खाना बनकर कहीं और से ही आता है और इनको पैंट्री कार में गर्म करने की ही व्यवस्था होती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N