logo

रन फॉर झारखंड में दौड़े रांचीवासी, CM हेमंत सोरेन ने कहा- गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक राज्य का 25वां वर्ष

fyjsrjsryj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के अवसर पर आज मंगलवार, 11 नवंबर को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के साथ-साथ झारखंड रजत जयंती और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके संघर्ष, कुर्बानी और शहादत के कारण इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। 'रन फॉर झारखंड' के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूत करना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।"
कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News updates jharkhand News Updates latest updates Jharkhand CM in Run For Jharkhand in ranchi Run for Jharkhand in Ranchi ranchI Run for Jharkhand Run for Jharkhand News jharkhand News jharkhand Sthapna Diwas