logo

रांची : रातू प्रखंड के मुरगु में सड़क दुर्घटना, ग्राम प्रधान जौरा उरांव की मौके पर मौत

RATU0111.jpg

रांची 

रातू प्रखंड के मुरगु क्षेत्र में एनएच-39 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि एक क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मुरगु पंचायत के ग्राम प्रधान जौरा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर युवा नेता ओम शंकर गुप्ता सहित क्षेत्र के कई लोग पहुँचकर हालात को शांत कराने में जुट गए।

युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की माँग की। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News