logo

रांची के सिद्धार्थ को दिल्ली में मिला अंतर्राष्ट्रीय कर्मश्री अवार्ड, सामाजिक क्षेत्र में करते हैं उत्कृष्ट कार्य

कोीस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
ऑल इंडिया एडवोकेट काउंसिल के सदस्य डॉ सिद्धार्थ दुबे को सोक्रेट रिसर्च अनुसंधान संस्थान सम्बद्ध नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा कानूनी एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय कर्मश्री अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए सिद्धार्थ दुबे ने संस्थान के वरीय पदाधिकारियो का धन्यवाद किया है। बता दें कि सिद्धार्थ दुबे सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। वह लोगों के हित कार्यों में सदैव मुखर रहते हैं। वर्तमान में रांची में रहकर ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक उत्थान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें इस आवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को पाने के बाद उन्होंने कहा है कि इससे उनका मनोबल और बढ़ा रहा है, इसलिए वह आगे भी इस तरह के कार्य निस्वार्थ भाव से करते रहेंगे।