logo

रांची-विशाखापट्टनम ज़ू एक्सचेंज सफल, बिरसा उद्यान में पहुंची नई दुर्लभ प्रजातियां

biras01111.jpg

रांची 
रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान और विशाखापट्टनम स्थित इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के बीच वन्यजीव आदान–प्रदान का महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पूरा आदान–प्रदान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के तहत किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत रांची से हिमालयन काला भालू, स्पॉटेड डव, सिल्वर तीतर और घड़ियाल को विशाखापट्टनम भेजा गया। इसके बदले इंदिरा गांधी जैविक उद्यान से वाइल्ड डॉग (डोल), काला हंस, ग्रे पेलिकन, मॉनिटर लिज़र्ड, एलेक्जेंड्रीन पाराकीट और बार्न आउल को रांची लाया गया।


भगवान बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने बताया कि नई प्रजातियों का आगमन उद्यान की जैव विविधता को मजबूत करता है। उनके अनुसार इस तरह का आदान–प्रदान आनुवंशिक विविधता बढ़ाने, लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में सहयोग को बढ़ावा देने और देश के विभिन्न जैविक उद्यानों के बीच वैज्ञानिक रिसर्च को गति देने में मददगार होता है।
आदान–प्रदान प्रक्रिया के दौरान सहायक वन संरक्षक अशोक कुमार सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश साहू, वनक्षेत्र पदाधिकारी गायत्री देवी, वरिष्ठ जीव विज्ञानी विवेकानंद कुमार सहित कई कर्मचारी और पशुपालक मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News