logo

UPSC में कामयाबी हासिल करने वाले इश्तियाक रहमान का रांची एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

TAN1.jpg

रांची
सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC) में 354वां रैंक हासिल कर शहर और समाज का नाम रोशन करने वाले रांची के डोरंडा मानिटोटोला, फिरदौस नगर निवासी इश्तियाक रहमान मंगलवार को हैदराबाद से अपने गृह नगर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही सामाजिक संगठनों, गणमान्य लोगों और परिजनों ने फूलमालाओं और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया।
इश्तियाक रहमान के स्वागत के लिए फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद अपने साथियों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मौलाना आजाद कॉलेज के प्रो. इल्यास माजिद, वार्ड 22 के पार्षद मो. असलम, नदीम इकबाल, सामाजिक कार्यकर्ता फरीद खान समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।


परिवार और समाज के सहयोग को दिया श्रेय
इस अवसर पर इश्तियाक रहमान की माता, उनकी बहनें, उनके जीजा अस्फाक आलम (गुड्डू सर), भांजे-भांजी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इश्तियाक रहमान ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और समाज के सहयोग को देते हुए कहा कि ईमानदारी और निरंतर मेहनत से किसी भी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है।
फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि इश्तियाक रहमान की यह सफलता पूरे रांची शहर और समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि से शहर के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और अधिक छात्र सिविल सर्विस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे आएंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags - RANCHI WELCOME AIRPORT COMMUNITY CELEBRATION