logo

रणवीर सिंह ने सिल्ली डीएसपी के तौर पर संभाला पदभार, बोले- नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हूं

ीोलनगी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
चार दिनों पहले ही झारखंड सरकार के गृह, कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड पुलिस के अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर एक अधिसूचना जारी किया था। जिसमें 96 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई थी। उनमें से एक रणवीर सिंह भी थे। जिन्हें ट्रांसफर कर सिल्ली भेजा गया है। पहले वह गोड्डा में पदस्थापित थे। रणवीर सिंह ने आज सिल्ली में पदभार ग्रहण किया है। नये स्थान पर ट्रांसफर मिलने से रणवीर सिंह उत्साहित हैं, उन्होंने कहा है कि नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। उनकी पूरी कोशिश होगी कि विधि-व्यवस्था को वह सुगम बनाने में अपना योगदान दे सकें।