logo

रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने भगत सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

a3014.jpg

रांची: 

मंगलवार को मधुकम मैदान के प्रांगण में वीर भगत सिंह की श्रद्धांजलि सभा राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा आयोजित की गई। यहां सैकड़ों की संख्या में रांची वासियों ने भाग लिया। तत्पश्चात युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देने के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लेकर खुद नशामुक्त रहने और जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी है!
मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि आज यह समय की मांग है कि युवाओं के देश भारत में युवा पूर्ण सक्षम बने और इसके लिए युवाओं का नशामुक्त होना आवश्यक है। आज भगत सिंह की जयंती पर इस पदयात्रा के साथ हमने पूरे राज्य और देश को एक संदेश देने का प्रयास किया है जिससे भगत सिंह की स्वस्थ भारत - सक्षम भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके।

जालियांवाला बाग कांड से आहत थे भगत सिंह!
मौके पर मुख्य संरक्षक पंकज पाण्डेय ने भगत सिंह के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि 1919 का साल था। अंग्रेजी हुकूमत ने जलियांवाला बाग में कत्लेआम किया था और इस नरसंहार के बाद एक 11 साल का लड़का उस घटनास्थल पर गया। वो यह सोचकर स्तब्ध था कि कोई भी इतना निर्दयी कैसे हो सकता है? वह मासूम गुस्से की आग में जलने लगा था। उसी जलियांवाला बाग की घटना के बाद उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ने की कसम खाई। वह मासूम कोई और नहीं शहीद वीर भगत सिंह थे।

उन्होंने आगे कहा कि शहीद भगत सिंह पराक्रमी होने के साथ-साथ विद्वान भी थे, चिंतक भी थे। अपने जीवन की चिंता किए बगैर भगत सिंह और उनके क्रांतिवीर साथियों ने ऐसे साहसिक कार्यों को अंजाम दिया, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित यादव ने की जबकि मंच संचालन आर्यन मेहता ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितिन घोष रंजन माथुर, विकास साहू,जेपी यादव राहुल चौधरी सुमन विध उमेश साहू ओम आशीष सन्नी कुंदन संजीव अनुराग रिकी वर्मा,मुकेश अजय पंचम राघव सिंह विशाल साहू रोहित बरनवाल सौरव वर्मा हर्ष बरनवाल अमन वर्मा रघु पंकज महतो बदल मेहता मौजूद थे।