logo

भगत सिंह का मास्क लगाकर मुख्यमंत्री आवास तक राष्ट्रीय युवा शक्ति निकालेगी प्रार्थना मार्च

1459.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी के मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक 27 अप्रैल को राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रार्थना मार्च निकालेगी। इसको लेकर सोमवार को संस्था की ओर से प्रेस क्लब में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य के कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। मौके पर अध्यक्ष उत्तम यादव एवं संरक्षक पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी झारखंडवासियों ने देखा कि भगतसिंह की प्रतिमा को कितने अपमानजनक तरीके से जिला प्रशासन ने हटाया। नगर निगम से अनुमति लेकर प्रतिमा लगाने के बावजूद सत्ता के अहंकार में डूबे लोगों ने असंवैधानिक और गैरजिम्मेदाराना तरीके से इसे हटाने का काम किया। इस पूरे प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति हस्ताक्षर अभियान चला रही है। जिसमें बढ़-चढ़कर राज्यवासी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का हमारा प्रयास रंग ला रहा है। 27 अप्रैल को मोराबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक सभी के चेहरे पर भगत सिंह का मास्क लगाकर प्रार्थना मार्च निकाली जाएगी।

जिला प्रशासन के कदम की निंदा
संस्था के अनुसार प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में आए सभी सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन के इस कायरतापूर्ण कदम की निंदा की। कहा, पूरे राज्य में भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर झारखंडवासी उत्साहित थे। मगर जिस तरीके से जिला प्रशासन द्वारा इसे रोका गया बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक प्रशासन ससम्मान प्रतिमा को स्थापित नहीं कर देती। बैठक में मुनचुन राय, चंदन मिश्रा, दिलीप गुप्ता, नितेश बर्मा, राहुल गुप्ता, सुरेश ठाकुर, विनय सिंह, चंदन यादव, अशोक कुमार, मिश्रा पप्पू, वर्मा कृष्णा सिंह मुंडा, निशांत यादव, भोला केसरी, मिथिलेश गोप, देवा रजक, मिथिलेश सिंह, निशांत चौहान, देवानंद गोप, विजय तिर्की, सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT