logo

रविशंकर शुक्ला स्टडी लीव पर गए, लोकेश मिश्रा उत्पाद आयुक्त बने

lokesh-mishra-ias.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्पाद आयुक्त के पद पर पदस्थापित रविशंकर शुक्ला के स्टडी लीव पर जाने के कारण राज्य सरकार ने प्रतीक्षारत लोकेश मिश्रा को उत्पाद आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है। मिश्रा को झारखंड बीवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार रविशंकर शुक्ला 26 सितंबर से एक साल के स्टडी लीव पर चले गए हैं। वह अब अगले साल सितंबर में राज्य सरकार की सेवा में लौटेंगे। वैसे सरकार के भीतर उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल के साथ मिल कर राज्य में शराब के टेंडर को निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए रविशंकर शुक्ला की सराहना की जा रही है।

Tags - Jharkhand Excise Commissioner Ravi Shankar Shukla goes on study leave Lokesh Mishra takes over as Excise Commissioner