logo

लोहरदगा : शर्मसार हुए रिश्ते! 2 सगी बहनों से रेप करता था भाई..मां के साथ भी अश्लील हरकत

GUUYIU.jpg

लोहरदगाः
लोहरदगा से रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर आई है। यहां सगे भाई ने अपनी 2 बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि युवक पिछले 3 साल से ऐसा कर रहा था। जब आरोपी अपनी बहन के साथ रेप कर रहा था तब उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची थी। युवक ने अपनी मां के साथ भी अश्लील हरकत की। आरोपी का नाम हुसैन अंसारी है जिसकी उम्र 19 साल है। बेटे की हरकत से परेशान होकर मां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना की पुलिस ने आरोपी हुसैन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


क्या है मामला 
महिला थाना प्रभारी जोस्फिना हेम्ब्रम ने बताया कि आरोपी की मां ने खुद बताया है कि उसके बेटे ने अपनी सगी 2 बहनों को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मेरे साथ अश्लील हरकत की। आवेदन में महिला ने बताया कि बड़ी बेटी (20 साल) नहा कर बाहर निकली। वो रसोई घर में जाने लगी। इस दौरान हुसैन ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। बड़ी बेटी चिल्लाने लगी। बहन की आवाज सुन छोटी बहन वहां पहुंची। इस दौरान हुसैन ने चाकू दिखाकर उसे चुप रहने को कहा। इसी बीच मां वहां पहुंची। मां ने देखा कि बेटा उनकी बेटियों के साथ रेप कर रहा है। जब बेटे को रोकने का प्रयास किया तो मां के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया।


छोटी बहन के साथ 3 साल से कर रहा था यौन शोषण 
बात खुली तो पता चला कि छोटी बहन के साथ आरोपी तीन-चार साल से अवैध संबंध बना रहा है। विरोध करने पर घर के सभी परिजनों का मर्डर करने का हुसैन ने धमकी भी दिया है। विगत तीन वर्षो के दौरान हुसैन नाबालिग बहन के साथ से कई बार दुष्कर्म कर चुका है। माता-पिता मजदूरी करते हैं इसलिए घर से बाहर ही रहते हैं। बेटे के चरित्र पर पहले से शक था। लोकलाज से सभी चुप थे।