logo

झारखंड में गर्मी से राहत, मेघ गर्जन के साथ बरसेंगे बादल; 14 मई तक मौसम का हाल जानिए

rain34.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ है। इन दिनों हो रही बारिश और तेज हवा की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। राजधानी के तापमान में 7.1 डिग्री तक की कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 9  और 10 मई को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 11 और 12 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे पूरे राज्य के तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। 


आज भी बारिश के अनुमान 
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में 14 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होगी। वहीं, आज के मौसम की बात करें लगभग हर जिलों में बारिश होने का अनुमान है। तो वहीं, कई इलाकों में तेज गति से हवा भी चल सकती है। जबकि, गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में तेज बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। साथ ही, बारिश के साथ-साथ पूरे राज्य में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 


बीते 24 घंटों में किस जिले का कितना तापमान 
वहीं, आज के संभावित तापमान की बात करें तो कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो डालनटगंज-38.6, सरायकेला-37.1, चतरा-36.8, बोकारो-36.1, लोहरदगा-35.9, गुमला-35.5, चाईबासा-35.0, रामगढ़-34.8, देवघर-34.7, जमशेदपुर- 34.5, गोड्डा -34.2, हजारीबाग-34.2, रांची -33.8, जामताड़ा-33.7, सिमडेगा-33.5, पाकुड़-33.5, गिरिडीह-33.2, खूंटी-33.2, धनबाद-31.6, साहिबगंज-31.3 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया 

Tags - Weather Jharkhand Rain in Jharkhand Weather of Jharkhand Ranchi Meteorological Department Ranchi Temperature Summer of Jharkhand Summer Weather in Jharkhand