logo

2030 तक मलेरिया मुक्त होगा भारत! रणनीति बनाने रांची में जुटे 10 राज्यों के विशेषज्ञ

a391.jpeg

रांची:
वर्ष 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। मलेरिया उन्मूलन के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से 10 राज्यों के विशेषज्ञ राजधानी रांची में इकट्ठा हुए हैं। इसमें झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणांचल प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा के प्रतिनिधि शामिल हैं। रांची के होटल में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में मलेरिया उन्मूलन के उपायों पर चर्चा होगी। 

मलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन सभी 10 राज्यों की टीम ने इस बात पर चर्चा की कि देश के 10 राज्यों में मलेरिया उन्मूलन को लेकर क्या गतिविधियां संचालित की जा रही है। प्रतिनिधियों ने पीपीटी के जरिए जानकारी दी कि उनके राज्य में मलेरिया उन्मूलन को लेकर संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मलेरिया उन्मूलन को लेकर नियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सीएस अग्रवाल और भारत सरकार में ज्वॉइंट सेक्रेटरी डॉ. रिंकू शर्मा ने कई अहम जानकारियां साझा की। 

हेल्थ नवाचार को बढ़ावा देने पर दिया जोर
सेमिनार में मलेरिया उन्मूलन, हेल्थ नवाचार, रिसर्च और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर बातचीत हुई। गौरतलब है कि इस संबंध में रीजनल रिव्यू मीटिंग की विधिवत शुरुआत 6 अक्टूबर यानी कल होगी।