logo

रांची पुलिस महकमे में फेरबदल, 3 अधिकारियों का तबादला; कौन कहां गये देखें 

jharkhandpolice7.jpg

रांची

जिले में पुलिस महकमे में प्रशासनिक कारणों और कुशल कार्य संचालन के लिए तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार, यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार:
1.    पुoनिo सुशील कुमार, जो अब तक सह-थाना प्रभारी, कांके पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर पुलिस केन्द्र, रांची भेजा गया है।
2.    पुoनिo प्रकाश रजक, जो अब तक तमाड़ अंचल में कार्यरत थे, को सह-थाना प्रभारी, कांके बनाया गया है।
3.    पुoनिo रणविजय शर्मा, जो पुलिस केन्द्र, रांची में कार्यरत थे, को स्थानांतरित कर तमाड़ अंचल में पदस्थापित किया गया है।
यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची से दिनांक 4 मई 2025 को जारी किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नये कार्यस्थल पर तत्काल योगदान देकर अनुपालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तबादले की जानकारी डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल समेत जिले के तमाम उच्चाधिकारियों को सूचित कर दी गई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest