logo

सिमडेगा : बीच मोहल्ले में कचरा डंपिंग से भड़के लोग, भाजपा ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाया तो होगा DC कार्यालय का घेराव

fyumot79i7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा शहर के वार्ड संख्या 12 में नगर परिषद द्वारा बीच मोहल्ले में कचरा डंप किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि नगर परिषद द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में कचरा डालना अत्यंत निंदनीय है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जहां कचरा फेंका जा रहा है, उसके ठीक पीछे इंदौर स्टेडियम स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग सुबह-शाम व्यायाम और खेलकूद के लिए आते हैं। अब वहाँ तक भी कचरे की बदबू पहुंचने लगी है, जिससे खिलाड़ियों और आसपास के लोगों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर इस कचरा डंप को नहीं हटाया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।
भाजपा नेता दीपक पुरी ने कहा कि नगर परिषद के उदासीन रवैये से पूरा क्षेत्र अस्वच्छ हो गया है। यहाँ मरे हुए जानवरों तक को फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि कचरा स्थल नगर परिषद कार्यालय के पास ही है, फिर भी अधिकारी मौन हैं। श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि प्रशासन की यह लापरवाही जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वातावरण दूषित हो रहा है और महामारी फैलने की आशंका है। उन्होंने मांग की कि नगर परिषद प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर इस कचरा डंप को हटाए, अन्यथा भाजपा व्यापक आंदोलन करेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करेगी। मौके पर भाजपा नेता अनूप केसरी, सत्यनारायण प्रसाद, दीपक पुरी, श्रद्धानंद बेसरा, संतु गुप्ता, अनूप प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates jharkhand News in Hindi Simdega Updates Latest Simdega News Simdega News updates latest Simdega News Simdega News in hindi latest Simdega news in Hindi Si