logo

राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़कागांव में बड़ी कार्रवाई

BRIBE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रह्लाद मांझी एक राजस्व संबंधी कार्य के बदले घूस की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें अंचल कार्यालय परिसर से ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB ने आरोपी कर्मचारी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।