logo

साहिबगंज में आधार परियोजना की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित समाधान पर जोर

vwerybweywe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आधार परियोजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को उपलब्ध आधार सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से उन मामलों का जिक्र किया जिनमें आधार अपडेट, नाम सुधार, बायोमेट्रिक त्रुटि और विलंब से आधार जारी होने की समस्याएं सामने आई हैं। संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 8 प्रखंडों में आधार केंद्र संचालित हैं। बैठक में इन केंद्रों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी केंद्रों पर आधार पंजीकरण और अद्यतन कार्य मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, सहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय रांची हरवीर सिंह, UIDAI के परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार और अग्रणी बैंक प्रबंधक सुधीर कुमार भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से आधार से संबंधित गतिविधियों की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया। बैठक के उपरांत सहायक प्रबंधक हरवीर सिंह ने पोस्ट ऑफिस साहिबगंज और CSC Ask Center आधार केंद्र का निरीक्षण कर संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest updates Jharkhand latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates Sahibganj News news Sahibganj News news Updates latest Sahibganj News news Sahibg