logo

पाकुड़ : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, विभाग को रिपोर्ट कल तक सौंपने का आदेश

sd5n7se5.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सभी ईआरओ, एईआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर और बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची मैपिंग कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मैपिंग स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर मनीष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मैपिंग कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए और कल तक हर हाल में ईआरओ के माध्यम से एक्सेल फॉर्मेट में रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है। सभी पदाधिकारी इसे गंभीरता, सटीकता और समयबद्धता के साथ करें, ताकि जिले में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची पूर्ण रूप से अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।


 

Tags - latest jharkhand newsmontha in Pakur Pakur news Updates latest Pakur news Pakur news updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in hindi latest updates in jharkhand