रांची
रांची स्थित रिम्स में एमबीबीएस के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 2024 बैच का एमबीबीएस छात्र था। घटना के बाद रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और रिम्स प्रशासन मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अभी तक छात्र द्वारा यह कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत, शैक्षणिक या अन्य कारण तो नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।
