logo

चतरा : लगातार बारिश से नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

chatra_ppp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तमाशीन सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। कान्हा चट्टी और तुलबुल पंचायत अंतर्गत राजघाट नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इन इलाकों में बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके परिजन या सगे-संबंधी इटखोरी से तुलबुल की ओर बड़े वाहनों से यात्रा कर रहे हों, तो उन्हें फोन के माध्यम से सूचित कर रोकने का प्रयास करें। भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।


 

Tags - latest monsoon news Monsoon news updates Chatra monsoon news monsoon news Updates latest monsoon news latest jharkhand News Chatra news updates latest Chatra news Chatra News Updates