logo

आरजेडी महासचिव कैलाश यादव का दावा- पीएम मोदी के विवादास्पद बयान से कम हो रही वोटिंग 

k_yadaw.jpeg

रांची 
आरजेडी महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने देश में हो रहे 2024 लोकसभा आम चुनाव में औसतन कम वोटिंग होने पर चिंता जताई है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में प्रचंड बेरोजगारी, महंगाई, डिग्री प्राप्त युवाओं का भविष्य, किसान, मजदूर, महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ चिकत्सा जैसे ज्वलंत मुद्दे को छोड़ दिया है। वे अब मंगलसूत्र, बजरंगबली, और हिंदू-मुस्लिम का जिक्र कर वोट के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं।कहा, ऐसी अनर्गल बातें करने से देश की जनता जनार्दन काफी नाराज है। इस कारण वोटिंग करने में बहुत ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। निश्चित रूप से भारतीय लोकतंत्र के लिए ये चिंताजनक विषय है।

 

मोदी को याद दिलाये पुराने वादे 

यादव ने कहा, 10 वर्ष पहले 2014 में प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कहा था अब देश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, युवाओं,मजदूरों, किसानों की बदहाली दूर होगी। एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इन सभी बातों से देश की सभी वर्गो के लोगों ने भरोसा जताकर आपार जनसमर्थन दिया। पूर्ण बहुमत देकर ऐतिहासिक परिणाम दिया था। लेकिन 10 वर्ष बाद 2024 में पीएम मोदी अपने वादे और दावे पर खरे नही उतरे। सिर्फ थोथी दलील और लोकलुभावन घोषणाएं रह गईं। 

देश की महिलाएं हैं नाराज 
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री पवित्र मंगलसूत्र पर अशोभनीय बयान देकर सारी मर्यादाओं को लांघ चुके हैं। देश की महिलाएं इससे काफी नाराज है। पीएम के बयान की चारो तरफ निंदा हो रही है। यही कारण है कि देश की महिलाएं, युवा एवं सामान्य वर्गो के लोग वोटिंग करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। औसतन वोटिंग प्रतिशत कम हो रहा है। ये भारतीय लोकतंत्र के लिए काफी चिंता का विषय है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Kailash YadavRJDLOKSABHA ELECTIONPM MODI