logo

झारखंड में 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले मजबूत हुआ राजद, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर करें मेहनत ; संजय यादव 

rjd5.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाला है। इसे लेकर सभी पार्टियां बूथ स्तर की तैयारियों में जुट रही है। ऐसे में लालू यादव की पार्टी आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) भी विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा कर रही है। झारखंड में इसबार अधिक-अधिक से सीटों पर आरजेडी कैसे जीत दर्ज करे, इसपर मंथन हो रहा है। शुक्रवार को रांची के डिबडीह स्थित प्रदेश कार्यालय में आरजेडी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

बैठक में शामिल हुए आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने राजद नेताओं से कहा कि राज्य में पार्टी का कद पहले की तुलना वर्तमान समय में काफी मजबूत हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के 24 जिलों के सभी विधानसभा में कार्यक्रम करने एवं चुनावी माहौल में जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामान्य सीट के अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वाले आरक्षित सीटों पर अपनी नजर बनाकर बूथ स्तरीय कार्यक्रम जरूर करें। 

राजद हमेशा से गरीब पिछड़ों का आवाज रहा है 
प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि राजद हमेशा दलित पिछड़ा आदिवासी अल्पसंख्यक और वंचित समाज के हक अधिकारों का आवाज रहा है। हमारे नेता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, मजलूम, दबे कुचले के लिए सरकार एवं सत्ता में काफी सम्मान और स्थान दिया है। उन्होंने मुखिया, सरपंच, जिला परिषद से लेकर विधान परिषद, विधायक सांसद के लिए सभी वर्गो का ख्याल कर टिकट देकर सदन में भेजने का काम किया है। बिहार हो या झारखंड महागठबंधन के महानायक के तौर पर हमेशा अपने आप को परिभाषित किया है। महागठबंधन सरकार गठन में भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़वाने का ऐतिहासिक फैसला करवाया था।

OBC समाज के सबसे बड़े नेता बनें तेजस्वी यादव 
कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है। इन्होंने अपनी बिहार में मात्र 17 महीनो के कार्यकाल में 5 लाख लोगों को नौकरी देकर देश भर अपनी प्रतिभा का ऐतिहासिक परिचय दिया है। सामाजिक समीकरण के मद्देनजर OBC समाज के सबसे बड़े नेता के रूप में तेजस्वी यादव को देश भर की जनता देख रही है। उन्होंने बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर ST/SC/OBC/Minorities के अलावा गरीब सामान्य वर्ग के लोगो के आरक्षण सीमा बढ़ाने का तरफदारी करने का काम किया है। जातीय जनगणना कर केंद्र सरकार को आईना दिखाया है। इसलिए राजद के नेता कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी के लिए राज्य के सभी 81 सीटो पर संगठन को मजबूत कर चुनावी तैयारी करें।
 

Tags - rjd partyjharkhand rjdassembly election 2024jharkhand news