logo

लालू-तेजस्वी नेतृत्व पर अटूट भरोसा, झारखंड RJD ने कहा- एकजुट होकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

RJD011111.jpg

रांची

RJD प्रदेश संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने की। इस मौके पर श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र. यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कु. सिंह यादव, विधायक नरेश सिंह, प्रवक्ता कैलाश यादव, महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील साहू समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि RJD आगामी नगर निकाय चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगा, और इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया कि प्रमंडल और जिला स्तर पर अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाते हुए उम्मीदवार चुनने और उन्हें जीत दिलाने की रणनीति संभालेंगे। साथ ही मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रवार दौरे और संगठनात्मक कार्यक्रम चलाएंगे।


नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि “RJD के सभी साथी लालू यादव के सिपाही हैं। हम लालूजी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही मजबूती से खड़े हैं।” साथ ही यह भी दोहराया गया कि पार्टी INDIA गठबंधन के साथ है और झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्ध है।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि SIR से जुड़े मामलों पर पूरी सतर्कता रखें और यह सुनिश्चित करें कि परिवार या संगठन के कार्यकर्ताओं के नाम किसी भी स्तर पर न कटें।


नेताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र को मशीनरी और सिस्टम के दबाव में कमजोर किया गया, लेकिन झारखंड RJD का मनोबल पूरी तरह मजबूत है। पार्टी का लक्ष्य है कि झारखंड में संगठन को और धारदार बनाया जाए। कहा गया कि निकाय चुनाव के बाद अगले वर्ष पंचायत चुनाव भी होने हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड में रहें। इस बैठक की विस्तृत जानकारी प्रदेश RJD प्रवक्ता कैलाश यादव ने साझा की।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive