द फॉलोअप, पाकुड़:
राष्ट्रीय जनता दल की पाकुड़ जिला इकाई ने शनिवार को जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने गोकुलपुर पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क पर पुतला दहन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बिहार, बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। नेताओं ने इसे मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की मांग की।

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी
राजद ने चुनाव प्रक्रिया और इवीएम को लेकर भी सवाल उठाए। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को अनियमितताओं के संबंध में लगातार अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मतदाता अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
.jpeg)