द फॉलोअप डेस्क
दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों के गड्ढों की मरम्मती का कार्य तेज़ी से जारी है। हाल ही में खराब सड़कों की स्थिति को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हल-बैल लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। उनके आंदोलन के बाद नगर निगम और NHAI के अधिकारियों ने उनसे आग्रह किया, जिसके बाद विधायक ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया था। इसी क्रम में, कल मध्यरात्रि से ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह पथ निर्माण विभाग की टीमें तैनात हैं और गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को राहत मिल सके।
मीडिया से बात करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा, "यह वैकल्पिक व्यवस्था से अब हम मानने वालों में नहीं हैं। पूजा तक हम कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन उसके बाद अगर मजबूत और पक्की सड़क नहीं बनी, तो हम दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।" विधायक के पहल और प्रशासन की सक्रियता से साफ है कि इस बार हजारीबाग की सड़कों पर दिवाली और छठ से पहले राहत देखने को मिलेगी।
.jpeg)