logo

साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन

eth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने सामूहिक रूप से भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान शपथ सहायक प्राध्यापक डॉ. रमजान अली द्वारा दिलाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों के पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि “जीवन अनमोल है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके हम न केवल स्वयं की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि समाज में भी जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।” उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे रोजमर्रा के जीवन में इन नियमों को अपनाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं को कम करने में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश देना रहा।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update sahebganj news sahebganj khabar