logo

गढ़वा में 14 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी 3 सड़कें – मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 

MSINGH2.jpg

गढ़वा
गढ़वा एवं चिनियां प्रखंड में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से 3 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 13 करोड़ 55 लाख 24 हजार 900 रुपये की लागत से गढ़वा प्रखंड में 2 तथा चिनियां प्रखंड में एक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके के तहत गढ़वा प्रखंड में गढ़वा-मझिआंव पीडब्ल्यूडी पथ जोबरईया से घुटघोड़ी शिव मंदिर नगमा सीमा होते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोबरईया तक 7 करोड़ 22 लाख की लागत से 6.15 किलोमीटर सड़क, चिरौंजिया हरिजन टोला से हनुमान मंदिर होते हुए पंचायत भवन तक एक करोड़ रुपये की लागत से 1.05 किलोमीटर तथा चिनियां प्रखंड में चिनियां पीडब्ल्यूडी पथ जमुनियांटांड़ मोड़ से उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिशन स्कूल तक पांच करोड़ की लागत से  3.39 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण जाएगा। 

मंत्री  ठाकुर ने कहा कि झारखंड में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से पूरे राज्य में विकास दिख रहा है। सरकार गठन के बाद काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास की गाड़ी काफी तेजी से दौड़ रही है। साढ़े चार वर्ष पूर्व सबसे पिछड़े जिलों में शुमार गढ़वा का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। संपूर्ण गढ़वा में सारी मूल सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में भी काफी बेहतर कार्य हुआ है। 


मंत्री ने कहा कि जब वे कोई संवैधानिक पद पर नहीं थे तब गढ़वा की स्थिति को देखकर उन्हें काफी कष्ट  होता था। यहां की स्थिति को कैसे बदला जाए वे हमेशा सोचते थे। गढ़वा की जनता ने दो बार नकारने के बाद उन्हें काफी जांच परख कर सेवा करने का मौका दिया। तब से हर रोज गढ़वा की स्थिति में सुधार लाने का नया कार्य कर रहे हैं। अब साढ़े चार वर्षों में गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। पहले गढ़वा के किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को काफी सोचना पड़ता था। परंतु अब शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से जाया जा सकता है। सभी क्षेत्रों में सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण हो गया है। साथ ही शेष बचे क्षेत्रों में भी  यथा शीघ्र निर्माण कार्य  पूर्ण होगा।

Tags - Mithilesh ThakurROADJharkhand News