logo

झारखंड में निवेश के लिए कोलकाता में पर्यटन विभाग का रोड शो, इन्वेस्टर्स को दिये ये ऑफर 

sudivya2.jpg

रांची 

कोलकाता में झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित रोड शो में देशभर के निवेशकों के साथ राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य की नई पर्यटन नीति और निवेशकों के लिए उपलब्ध प्रोत्साहनों की जानकारी दी। राज्य सरकार की नई पर्यटन नीति के तहत निवेशकों को पूंजी निवेश पर 20-25% सब्सिडी, 5 वर्षों तक SGST में 75% की छूट, और स्टांप ड्यूटी व बिजली शुल्क में भी रियायतें दी जाएंगी। महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग निवेशकों के लिए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। इसके अलावा, निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि झारखंड में नेतरहाट, तोपचांची झील, पतरातू डैम जैसे स्थलों को विकसित करने की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी झारखंड के पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं की सराहना की और केंद्र सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इस रोड शो के माध्यम से झारखंड सरकार ने निवेशकों को राज्य के पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है, जिससे राज्य को एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में स्थापित किया जा सके।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest