logo

दुमका : कॉन्स्टेबल से बैग छीन रहे थे लुटेरे, विरोध किया तो मारी गोली 

DHUUUU.jpg

दुमका: 
राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। आम आदमी पर तो हमले होते ही हैं लेकिन अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। दुमका के नगर थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है जहां एक लुटेरा पुलिस वाले पर फायरिंग कर फरार हो गया है। कॉन्स्टेबल के पैर में गोली लग गई है।  फिलहाल उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉन्स्टेबल की पहचान सुजीत कुमार के रुप में हुई है।  


क्या है मामला 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोर्ट रोड के पास घर से बैग लेकर लौट रहे एक कॉन्स्टेबल को बाइक सवार एक लुटेरे ने लूटने की कोशिश की। सुजीत कुमार दुमका के रामगढ़ थाना में पदस्थापित हैं। जानकारी के मुताबिक वह अपने घर चाईबासा से लौट रहे थे। वह स्टैंड से पैदल ही अपनी बाइक लेने एसडीओ आवास जा रहे थे।  लुटेरे ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। लुटेरा फरार हो गया। फिलहाल सुजीत कुमार स्थिति खतरे से बाहर है।