logo

घरवालों को बंधक बनाकर 3 लाख की डकैती, शादी में मिले सारे जेवरात भी ले गये

chori5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज स्थित पंडित टोला में बीती रात अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला। दरअसल इस इलाके के राजेंद्र पंडित नामक शख्स के घर में छह की संख्या आए डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घर के लोगों को बांधकर घटना को अंजाम दिया गया है। राजेंद्र पंडित का बेटे ने बताया कि आधी रात को चार से पांच लोग घर में घुसे, दरवाजा खोलवाया। अपराधियों ने सबसे पहले परिवार के सभी लोगों बांधा और सर को नीचे झुकाने को कहा। सभी के पास हथियार थे। डर से हम लोग हल्ला नहीं कर सके। जान जाने का डर था। चोरों ने आधा घंटा तक घर में कुर्की की। शादी में मिले सारे जेवरात और नकद लेकर वो लोग चले गए। करीब तीन लाख की संपत्ति की डकैती हुई है। 


क्या-क्या लेकर भागे 
पीड़ित परिवार का कहना है कि आधा घंटा तक घर का एक एक कोना अपराधियों ने छान मारा। सोने के जेवरात और 40 हजार रुपया नकद लेकर डकैत भाग गये। सभी डकैतों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया था। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। नगर थाना प्रभारी, जिरवाबाड़ी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। अगल बगल लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 


लोगों में दहशत 
डकैती की इस घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि राजेंद्र पंडित मजदूरी करके परिवार चलाता है, ऐसे लोगों को भी अपराधी छोड़ नहीं रहे हैं तो अन्य लोगों को क्या बख्सेंगे। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।