द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजीव रंजन का महाधिवक्ता पद से दिए इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है। वहीं झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता बनाया है। विधि विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रोहितश्य रॉय रांची सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे बीएन रॉय उर्फ बीरु बाबू के पुत्र हैं। वैसे राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद से नये अधिवक्ता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उसमें सुमित गड़ोड़िया से लेकर कई अन्य अधिवक्ताओं के नाम लिए जा रहे थे। उनमें राजेंद्र कृष्ण, सचिन सुमन व अन्य प्रमुख हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने सारे कयासों पर विराम लगा दिया। जानकारी के अनुसार रोहितश्य रॉय का पूर्व महाधिवक्ता आरएस मजुमदार से भी बेहतर संबंध बताया जा रहा है।
