logo

रांची से अंधेरा मिटाने के लिए रोशनी ने किया रांची की जनता से समर्थन का आह्वान

roshni_khalkho.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची नगर निगम मेयर पद के चुनाव में रोशनी खलखो पहली प्रत्याशी बनी जिसने संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) जारी किया है। सोमवार को संकल्प पत्र जारी करते हुए रोशनी खलखो ने कहा कि होल्डिंग, पानी एवं कचरा टैक्स को वह जनता का बोझ नहीं बनने देगी। निगम क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। आम नागरिकों की सहभागिता एवं निगम की योजनाओं सेजल स्तर बढ़ने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित कराएंगी। महानगरों की तर्ज पर पर्याप्त सार्वजनिक सुविधाएं सुनिश्चित करना है एवं निगम क्षेत्र में फुटपाथ दुकान एवं पैदल मार्ग की पर्याप्त व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता होगी।राजधानी के सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाना और जन संवाद के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में जन शिकायतों को दूर करने की वह कोशिश करेगी। कार्यक्रम में प्रत्याशी रोशनी खलखो,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,रांची विधायक सीपी सिंह,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में ही एक स्मार्ट कार्यालय खुलेगा, जहां पर रांची की जनता को सारी सभी योजनाओं की जानकारी के साथ उनका सभी काम इसी कार्यालय में हो जाएगा। उन्हें मुख्यालय स्थित नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। रोशनी खलखो ने कहा कि निकाय चुनाव कराने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। लगातार तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने का परिणाम हुआ कि राज्य सरकार को चुनाव कराने को बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता का लगातार मुझे प्यार मिल रहा है और राजधानी रांची को अंधकार से मुक्त करना है। तीन सालों से राजधानी रांची में विकास ठप है। उन सभी समस्याओं का समाधान करने उनकी बेटी रोशनी आ रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी गतिविधियों पर सीडीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। यह संकल्प पत्र नहीं मेरे मन के अंदर जो राजधानी रांची को सजा सकते हैं उन बातों को उल्लेख किया गया है।

वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नगर निकाय चुनाव ईवीएम के कराने की वकालत की। साथ ही कहा कि बीजेपी के एक एक कार्यकर्ता इस चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और धांधली नहीं होने देंगे। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ऐसी प्रत्याशी रांची की जनता को नहीं मिलेगी। रोशनी एक फोन पर जनता के बीच उपलब्ध हो जाती है। मुझे विश्वास है कि रोशनी राजधानी रांची को जगमग करेगी। अंधेरे को मिटाएगी और रोशनी फैलाएगी। इस संकल्प पत्र जारी कार्यक्रम में मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केके गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा सहित कई बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags - Ranchi Municipal Corporation Mayoral candidate Roshni Khalkho BJP supported resolution letter released Sanjay Seth CP Singh