द फॉलोअप डेस्क
नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टिया तैयारी में जुट गई है। इसी बीच भाजपा ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। थोड़ी ही देर में घोषणा किए जाने की बात कही जा रही है। मालूम हो कि रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से वह पार्षद भी रही है। वह रांची नगर निगम क्षेत्र में अकेली निर्विरोध पार्षद बनी थी। यहां मालूम हो कि रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा के भीतर कई दावेदार थे। उनमें अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन समेत कई अन्य दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने रोशनी खलखो को बेहतर प्रत्याशी समझा। इसके पीछे उनका नगर निकाय चुनाव को लेकर किए गए संघर्ष को महत्व मिला है। मालूम हो कि रोशनी खलखो नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसको लेकर वह हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी।
