logo

Ranchi : पेट्रोल पंप में पौने 3 लाख की लूट, CCTV में घटना कैद 

PETP.jpg

रांचीः 

इटकी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग NH23 पर पलमा गांव स्थित भूमिजा फ्यूल पेट्रोल पंप में लूट की बड़ी घटना को अंजान दिया गया है। शुक्रवार शाम चार लूटेरों ने पेट्रोल पंप से करीब 2.73 लाख रुपये लूट की है। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने गन पॉइंट पर  इस घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसका वीडीयों भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। 


पुलिस कर रही जांच 
थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी भी चल रही है। पंप संचालक गौतम कुमार कुशवाहा ने बताया कि लुटेरे दीवार फांद कर आए और दिनभर की बिक्री राशि लूटकर पैदल ही भाग गये। उस समय पंप पर मैनेजर नितेश कुमार सोनी भी पंप पर ही थे। 


पहले से कर रखी थी रेकी 
पंप के संचालक ने सभी लुटेरों ने मुंह में कपड़ा बांध रखा था।  सभी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। ऐसा लग रहा है जैसे लुटेरों ने पहले ही पेट्रोल पंप को अच्छी तरह देख लिया था। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दीवार लांघकर लुटेरे कुछ देर तक दीवार के सहारे खड़े रहे। उसके बाद एक-एक आए। उनके हाथ में हथियार भी था।