logo

स्कूटी सवार से 5 लाख की छिनतई, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

छिनतई.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में छिनतई का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां तुमादाहा गांव में काले रंग की दो बाइक से आये तीन अपराधियों ने शुक्रवार अपराह्न करीब 3।45 बजे स्कूटी सवार गुलेन चंद्र मंडल से पांच लाख रुपये की छिनतई कर फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी व बरवाअड्डा पुलिस ने भुक्तभोगी से घटना को लेकर पूछताछ की। गुलेन चंद्र मंडल तुमादाहा गांव निवासी बताये जा रहे हैं। 
जिसके बाद भुक्तभोगी गुलेन चंद्र मंडल व परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए दोपहर में एसबीआइ गोविंदपुर ब्रांच से पांच लाख रुपये निकालने गये थे। रुपये निकाल कर स्कूटी की डिक्की में रखा और अपने घर वापस लौट रहा था। घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर डिक्की से रुपये से भरा बैग बाहर निकाला और घर के अंदर प्रवेश करने जा रहे थे, इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और झपट्टा मारकर बैग छीनकर भाग गये। भुक्तभोगी की इकलौती बेटी अनामिका उर्फ राखी की शादी 26 नवंबर को होना है। और नेरो-गोविंदपुर से बारात आनी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुलेन चंद्र मंडल गुवाहाटी-असम में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। और अपनी इकलौती बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसे लेकर लौट रहे थे। भुक्तभोगी ने बताया कि बैंक में रुपये निकासी के दौरान दो युवक मुझ पर नजर बनाये हुए थे। मैं कुछ समझ नहीं पाया। फिर गोविंदपुर से दो बाइक पर सवार तीन युवक मेरे स्कूटी के पीछे आने लगे। दो काले रंग के बाइक में सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

Tags - jharkhand news jharkhand kahbar jharkhand update dhanbad news dhanbad khabar snatched