logo

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रांची, कुछ ही देर में लोहरदगा के लिए करेंगे प्रस्थान

mohan_bhagwat.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रांची रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। आज से वह 4 दिन के दौरे में झारखंड में रहेंगे। फिलहाल वह रांची में अपने एक मित्र के घर जाएंगे जो कि शुक्ला कॉलोनी में है। उसके बाद दोपहर में लोहरदगा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। शाम 4:00 बजे आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में मोहन भागवत शामिल होंगे। मोहन भागवत लोहरदगा में 19 मई तक रहेंगे।

19 मई की सुबह रांची के लिए निकलेंगे। करीब 11:30 बजे फिर से रांची में अपने मित्र के घर जाएंगे। इसके बाद वह वहां से दोपहर 2:30 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। रांची एयरपोर्ट पर कई लोग उनसे मुलाकात करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। लोहरदगा में भी कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है।  संघ शिक्षा वर्ग में आरएसएस के स्वयंसेवक विद्यार्थी की तरह एक जगह जुटते हैं। यहां योजना निर्माण और रचना के लिए सतत कर्मशील का प्रशिक्षण लेते हैं, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र चिंतन के लिए हर विषम परिस्थिति की जानकारी दी जाती है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT